असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगा प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगा प्रशासन

असामाजिक तत्वों पर नजर रखेगा प्रशासन

विज्ञापन

पाटन. रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय ने की. बैठक में रामनवमी, ईद, सरहुल पर्व को लेकर विचार विमर्श किया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण वातारण में मनाना चाहिए. पर्व त्योहर के असली मर्म को समझने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए हिंदू व मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनायें. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश पर डीजे बजाने पर पाबंदी लगा दी है. इसका अनुपालन सभी पूजा कमेटी को करना चाहिए. पुलिस प्रशासन पर्व त्योहार में सक्रिय रहेगी. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी. मौके पर पाटन पश्चिमी के जिप सदस्य जयशंकर सिंह, किशुनपुर ओपी प्रभारी रंजीत कुमार सिंह, पुअनि आदित्य प्रसाद, जितेंद्र कुमार यादव व अनिल कुमार सिंह, सअनि विष्णु कुजूर, कृष्ण कुमार प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सोनी, मुखिया जयशंकर प्रसाद, जैनुल सिद्दीकी, उमेश सिंह, पिंटू सिंह, पंकज पांडेय, मकबूल अंसारी, इदमोहम्मद अंसारी, इकबाल अंसारी, आशिक अंसारी, शिवशंकर प्रसाद, धीरेंद्र नारायण उपाध्याय, रहमतुल्लाह अंसारी, सविहा नाज समेत दोनों समुदाय के अन्य कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola