शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते : बीइइओ

Published by : VIKASH NATH Updated At : 31 Jul 2025 9:56 PM

विज्ञापन

राजकीयकृत सर्वोदय बालिका मध्य विद्यालय नावाटोली के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह का गुरुवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सर्वोदय बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दी गई विदाई मेदिनीनगर. राजकीयकृत सर्वोदय बालिका मध्य विद्यालय नावाटोली के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह का गुरुवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व संचालन शिक्षक श्यामलाल उरांव ने किया. मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र प्रजापति ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते. सराहनीय सेवा करते हुए सेवानिवृत्त होना गौरव की बात है. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि संजय कुमार सिंह अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्माण काल से ही शिक्षकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहे हैं. एक शिक्षक व प्रधानाध्यापक के रूप में इन्होंने आदर्श स्थापित किया. शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि संजय कुमार सिंह शिक्षकों के हित में सदैव संघर्षशील रहे. सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि संजय कुमार सिंह की पहचान ईमानदार व संघर्षशील शिक्षक के रूप में रही. सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से ही सेवा सकुशल पूरी कर सका. इसके लिए उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. सभा में अरुण कुमार प्रजापति, महेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार तिवारी, बीरेन्द्र नाथ मिश्रा, सुनील कुमार, रमेशचंद्र प्रसाद, राम कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,सुनील कुमार,महेन्द्र कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,सुरेन्द्र सिंह,बीरेन्द्र कुमार मिश्र, कामाख्या सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola