क्षमता विकास के लिए कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का लाभ उठायें : विजय वर्मा

Updated:
विज्ञापन
क्षमता विकास के लिए कर्मयोगी प्लेटफॉर्म का लाभ उठायें : विजय वर्मा

आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय साधना सप्ताह के तहत परिचर्चा आयोजित

विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय में राष्ट्रीय साधना सप्ताह के तहत परिचर्चा आयोजित मेदिनीनगर. प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय साधना सप्ताह के तहत सामूहिक परिचर्चा आयोजित की गयी. भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग तथा कर्मयोगी भारत के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मियों ने क्षमता विकास के गुर सीखे.परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त के सचिव सह क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष विजय वर्मा ने कहा कि साधन सप्ताह का उद्देश्य सरकारी सेवकों में निरंतर सीखने की संस्कृति को सुदृढ़ करना है. यह पहल विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के कार्यकौशल को निखारने में सहायक सिद्ध होगी. सामाजिक सुरक्षा निदेशक पीयूष ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी साझा की. उन्होंने विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी से जुड़ने पर जोर दिया. बैठक में राजेश कुमार गुप्ता, मनीष कुमार, विकास सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत चौबे, रणधीर कुमार, विजय ठाकुर, अमनदीप कुजूर, देवेश वर्मा, सोनू कुमार, अविनाश राज और राहुल कुमार सहित कई कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola