चुनाव में पुख्ता सुरक्षा, निर्भीक होकर करें मतदान : एसपी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 9:48 PM

विज्ञापन

एसपी रीष्मा रमेशन ने छतरपुर विस क्षेत्र के नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया.

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है. मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के नौडीहा बाजार प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने झरहा व बलरा मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करते हुए मतदान केंद्र तक जाने वाली सड़क का अवलोकन किया. साथ ही केंद्र पर उपलब्ध सुविधा की जानकारी ली. सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन मतदान केंद्रों की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया. एसपी ने विद्यालय के शिक्षकों, बीएलओ एवं जल सहिया से मिलकर चुनाव से जुड़ी आवश्यक सुविधा व व्यवस्था पर विमर्श किया. उन्होंने ग्रामीणों से खुलकर बातचीत की. बताया कि 13 मई को मतदान होना है. सभी अपने मताधिकार का प्रयोग निश्चित रूप से करें. एसपी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया जायेगा. भयभीत होने की जरूरत नहीं है. 13 मई को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नौशाद आलम, थाना प्रभारी अमित द्विवेदी व जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola