धर्म से ही बदलेगा समाज : किशोर

Updated:
विज्ञापन
धर्म से ही बदलेगा समाज : किशोर

धर्म से ही बदलेगा समाज : किशोर

विज्ञापन

छतरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मुनकेरी में मुस्लिम समुदाय ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया. रमजान माह के अवसर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने भाग लिया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वित्त मंत्री श्री किशोर को माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. वित्त मंत्री श्री किशोर ने इफ्तार में शामिल मुस्लिम समुदाय के लोगों को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र माह चल रहा है. रमजान माह में अल्लाह की इबादत पूरे मनोयोग के साथ की जाती है. अपने धर्म के प्रति हमेशा सजग व जागरूक रहना चाहिए. धर्म ही समाज को सही और सत्य का रास्ता दिखाता है. धर्म से ही समाज में बदलाव आता है. इसलिए सभी धर्म के अनुयायियों को चाहिए कि सामाजिक सौहार्द व आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ावा दें. इस तरह को सोच रख कर कार्य व्यवहार करने से ही समाज में बेहतर वातावरण तैयार होगा. इस तरह का आयोजन आपसी प्रेम भाईचारा सौहार्द व एकता का संदेश देता है. मौके पर काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola