पलामू में बालू लदा हाइवा पलटा, एक व्यक्ति की दबने से मौत
बालू अनलोडिंग के दौरान पलटा हाइवा
पलामू जिले के मेदिनीनगर में बालू से लदा एक हाइवा अचानक पलट गया. इस हादसे में दबने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है.
चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट
पलामू: पलामू जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के केजी स्कूल रोड के पास की है जहां शुक्रवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर बालिका छात्रावास के सामने बालू लदा एक हाइवा पलट गया. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जिसकी पहचान सिंटू सिंह के रुप में हुई है.
बालू अनलोड का किया जा रहा था काम
जानकारी के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हाइवा से बालू अनलोड किया जा रहा था. इस दौरान मौके पर कुछ स्थानीय लोग खड़े थे इसी बीच हाइवा अचाकन एक ओर पलट गया. जिसमें एक व्यक्ति दब गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, मौके पर खड़े बाकी अन्य लोग वहां से दूर भाग गए. जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए.
पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा
इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दबे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस द्वारा हाइवा को सीधा खड़ा करने और वहां से हटाने के लिए जेसीबी को बुलाया गया है.
ये भी पढ़ें- रामगढ़ में स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस चला रही जागरूकता अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







