हर्बल अबीर-गुलाल व खाद्य पदार्थों की बिक्री शुरू

Updated:
विज्ञापन
हर्बल अबीर-गुलाल व खाद्य पदार्थों की बिक्री शुरू

होली त्योहार को लेकर पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर चल रही है. जिले के हाट बाजारों में होली त्योहार से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सजी और बिक्री शुरू हुई.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. होली त्योहार को लेकर पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी जोरों पर चल रही है. जिले के हाट बाजारों में होली त्योहार से जुड़ी सामग्रियों की दुकानें सजी और बिक्री शुरू हुई. इधर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर में नगर निगम के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहों ने पांच जगहों पर बिक्री स्टॉल लगाये. शहर के छह मुहान, सुभाष चौक, स्टेशन रोड बेलवाटीका, रेड़मा चौक एवं कचहरी परिसर में स्टॉल लगाया गया है. स्टॉल पर स्वयं सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गये हर्बल अबीर गुलाल व खाद्य पदार्थों की बिक्री की जा रही है. निगम के सीओ राजन सिंह, रिम्पी कुमारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. नगर मिशन प्रबंधक सतीश कुमार व अभिषेक कुमार ने बताया कि यह अबीर गुलाल पूरी तरह केमिकल फ्री है. विभिन्न तरह के फूल, पालक, बीट, गुलाब जल, चंदन,आरारोट सहित अन्य सामानों का उपयोग कर इसे तैयार किया गया है. सीआरपी व एसएचजी के सदस्य हर्बल अबीर गुलाल को तैयार करने के साथ साथ उसकी पैकिंग भी कर रही है. सीआरपी सावित्री, ज्योति, चांदनी, सुषमा, सोनम, सुनीता ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए 50 ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक का पैकेट बनाया गया है. दीदी प्रोडक्ट के नाम से अबीर गुलाल स्टॉल पर बिक रहा है. इस कार्य समूह के सुषमा, रीना, शारदा, मंजू, पम्मी, सुमन, सुशीला, कुसुम, रेणु, शोभा, नीलम, अंजू, पूनम सहित कई सदस्य सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola