रेलकर्मी की लू लगने से मौत

पूर्व मध्य रेलवे के बीडी सेक्शन में तैनात रेल कर्मी 50 वर्षीय अशोक राम की मौत इलाज के दौरान हो गयी.
हुसैनाबाद. पूर्व मध्य रेलवे के बीडी सेक्शन में तैनात रेल कर्मी 50 वर्षीय अशोक राम की मौत इलाज के दौरान हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नौ बजे से जपला हैदरनगर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर ड्यूटी पर था. दोपहर दो से तीन बजे की बीच अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. उसके अन्य सहयोगियों ने उसे तत्काल हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो जायेगा. जपला में रेल कर्मचारी की मौत की यह दूसरी घटना है. विक्षिप्त महिला की गर्मी के कारण हुई मौत छतरपुर. प्रखंड कार्यालय के समीप अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव बुधवार की सुबह पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर भेज दिया. जानकारी के अनुसार विक्षिप्त महिला पिछले कई माह से शहर में इधर उधर घूमते रहती थी,बढ़ती गर्मी के कारण वह बीमार हो गयी. प्रखंड कार्यालय के समीप उसने दम तोड़ दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










