.प्रकृति की रक्षा करो, पेड़-पौधों को बचाओ और जीवन को समृद्ध बनाओ.

Updated:
विज्ञापन
.प्रकृति की रक्षा करो, पेड़-पौधों को बचाओ और जीवन को समृद्ध बनाओ.

बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचे आदिवासी समाज के लोग

विज्ञापन

बाजेगाजे के साथ शोभायात्रा लेकर पहुंचे आदिवासी समाज के लोग प्रतिनिधि : मेदिनीनगर : पलामू जिले में शनिवार को सरहुल पूजा महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के 16 प्रखंडों के 211 गांवों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद अद्दी कुडूख सरना समाज के बैनर तले हजारों आदिवासी महिला-पुरुष बाजे-गाजे और मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए. यह शोभायात्रा विभिन्न गांवों से निकलकर जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के जिला स्कूल मैदान तक पहुंची, जहां सरहुल मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सरना समाज की जिला कमेटी ने सभी का स्वागत किया. सरहुल पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील उरांव ने अध्यक्षता की, जबकि जिला संयोजक श्यामलाल उरांव ने संचालन किया. मुख्य अतिथि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव ने लोगों को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आदिवासी सभ्यता-संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी है. उन्होंने प्रकृति से जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया. विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, झामुमो के अविनाश देव, प्रखंड प्रमुख बसंती देवी सहित कई लोगों ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पेड़ों को बचाने का आह्वान किया. समारोह में चैनपुर, रामगढ़, लेस्लीगंज, सदर, पाटन, नौडीहा बाजार, हुसैनाबाद सहित विभिन्न प्रखंडों के आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए. जिला पाहन विंदेश्वरी उरांव, सरना समाज के जिलाध्यक्ष मिथिलेश उरांव, महिला समिति की अध्यक्ष सरिता उरांव, युवा समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र उरांव सहित कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे. पाहन को पगड़ी बांधकर सम्मानित भी किया गया. डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ हालांकि शोभायात्रा के दौरान प्रशासन और समाज के बीच डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ. सदर प्रखंड के चियांकी के पास प्रशासन ने डीजे बंद करा दिया, जिससे बहस और आक्रोश की स्थिति बनी. इसी कारण शोभायात्रा देर से जिला स्कूल मैदान पहुंची. इसी बीच छतरपुर प्रखंड के मसीहानी में सामूहिक सरहुल पूजा का आयोजन हुआ. इसमें छतरपुर, नौडीहा बाजार, पीपरा और हुसैनाबाद प्रखंड के कई गांवों के लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola