पलामू में जिस्मफरोशी धंधे का भंडाफोड़, संचालिका समेत 13 लोग हिरासत में

सेक्स रैकेट (सांकेतिक तस्वीर)
Palamu News: मेदिनीनगर शहर के सदिक मंजिल चौक के पास कल रविवार की देर शाम पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया. मौके से कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें संचालिका समेत 9 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं.
Palamu News: पलामू मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के सदिक मंजिल चौक के पास पुलिस ने कल रविवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 महिलाओं और 4 पुरुषों को हिरासत में लिया है. सेक्स रैकेट की संचालिका सुनीता देवी समेत चैनपुर के राजू कुमार चौधरी, पनेरीबांध के आकाश कुमार, बारेसाढ़ के रुस्तम तिग्गा व कानपुर के अमित कुमार और अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया है.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदिक चौक के पास सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. एसडीपीओ व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कल रविवार की देर शाम करीब 8 बजे मंजिल चौक के पास छापेमारी की. इस के दौरान संचालिका सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
पुलिस कर रही पूछताछ
इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि संचालिका सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है. सभी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है. इस तरह का गंदा माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
मोहल्ले के लोग थे काफी परेशान
इस छापामारी के बाद से इस धंधे में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह का धंधा काफी दिनों से चल रहा था. मोहल्ले के लोग भी इससे काफी परेशान थे. पुलिस को ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाना चाहिये, ताकि समाज को प्रदूषित होने से बचाया जा सके.
इसे भी पढ़ें
उम्रकैद की सजा काट रहे 51 कैदी किस आधार पर होंगे रिहा, यहां देखें नियम-शर्तें
25 अगस्त को झारखंड के 4 जिलों में आंधी-तूफान के साथ भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




