गर्भवती महिला की मौत पर पिता ने दहेज को लेकर हत्या करने की जतायी आशंका
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 9:56 PM
विज्ञापन
गर्भवती महिला की मौत पर पिता ने दहेज को लेकर हत्या करने की जतायी आशंका
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
मंगलवार देर शाम सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक दर्दनाक घटना हुई. सत्येंद्र कुमार राम की 25 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी, जो गर्भवती थीं, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का शिकार हो गयी. पति पक्ष का कहना है कि रीता को घर पर जहरीले सांप ने डस लिया था. सत्येंद्र ने बताया कि वह किसी काम से बाहर गये थे और घर लौटने पर देखा कि पत्नी के मुंह से झाग निकल रहा था. तुरंत उसे एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था
वहीं, मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाये हैं. रीता के पिता अकलू राम ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था. उन्होंने आशंका जतायी कि उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया.टीओपी पुलिस के विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. एक ओर पति पक्ष सांप के काटने की बात कह रहा है, तो दूसरी ओर मायके पक्ष दहेज हत्या का आरोप लगा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही सच्चाई सामने आयेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










