राष्ट्रवाद व जनसेवा भाजपा के मूल संस्कार : कमलेश सिंह

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 9:49 PM

विज्ञापन

राष्ट्रवाद व जनसेवा भाजपा के मूल संस्कार : कमलेश सिंह

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक बुधवार को जपला में आयोजित हुई. बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर गंभीर चर्चा हुई. पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने राष्ट्रवाद और जनसेवा को भाजपा के मूल संस्कार बताते हुए कार्यकर्ताओं से गुटबाजी से ऊपर उठकर एकजुटता के साथ संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया. गढ़वा जिला प्रभारी पंकज सिंह ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी जीत की गारंटी है, इसलिए सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान चलायें. बैठक में सूर्या सिंह, सोमेश सिंह, संतोष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह, अखिलेश मेहता, अजय गुप्ता, सुधीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, रंजीत पासवान, विनोद पांडेय, रामेश्वर राम, विकास सिंह, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, शेखर सिंह, भीष्म सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola