आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को दो जगहों पर किया जाम
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 03 Jun 2026 9:51 PM
आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड को दो जगहों पर किया जाम
प्रतिनिधि, हुसैनाबाद सोहेया पहाड़ स्थित दमदमी खदान में पानी भरे गड्ढे में नहाने के दौरान युवक की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. घटना के बाद शाम 5:30 बजे से जपला–छतरपुर मुख्य सड़क के चौहान मोड़ और सामुडीह मोड़ पर ग्रामीणों ने जाम कर दिया. जाम के दौरान माइंस संचालक और माइनिंग विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी. ग्रामीण परिजनों को मुआवजा देने और ब्लास्टिंग से बने गड्ढों को तत्काल भरवाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंच पाया था.
दूसरी ओर, युवक को बरामद करने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने दोपहर एक बजे से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन छह घंटे बाद भी सफलता नहीं मिली. अंचल पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम आने के बाद ही आगे का अभियान चलाया जायेगा. घटनास्थल पर अंचल पदाधिकारी, थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई के.के. पांडेय समेत कई पुलिस जवान और ग्रामीण मौजूद थे. यह हादसा खदानों में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर कमी को उजागर करता है और ग्रामीणों की नाराजगी प्रशासनिक लापरवाही पर सीधा सवाल खड़ा करती है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










