पुलिस ने चार एकड़ में लगी अफीम की खेती किया नष्ट
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने चार एकड़ में लगी अफीम की खेती किया नष्ट
विज्ञापन
मेदिनीनगर. पांकी थाना क्षेत्र के आबून गांव के जंगली क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. जिसके बाद पांकी थाना की पुलिस व वन विभाग ने चार एकड़ में लगी फसल को नष्ट किया. एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि अवैध अफीम व पोस्ता की खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. सत्यापन के बाद वन विभाग ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत वन वाद दायर कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. पुलिस व वन विभाग द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जायेगा. अभियान में पांकी थाना के पुअनि रविंद्र राहुल साय, सअनि मोहम्मद जावेद, रविंद्र कुमार व ताल पिकेट के पदाधिकारी सअनि मुरारी दास, सुनील सुभाष भेंगरा, सशस्त्र बल व वन विभाग की टीम शामिल थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










