ePaper

दिव्यांग शिक्षक पवन गुप्ता बने ब्रांड एंबेसडर

Updated at : 03 May 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग शिक्षक पवन गुप्ता बने ब्रांड एंबेसडर

जिला ब्रांड एंबेसडर सह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिव्यांग जनों के आइकन बनाये गये हैं

विज्ञापन

सतबरवा. बोहिता पंचायत के कुलिया राजकीय प्राथमिक विद्यालय के एचएम पवन कुमार गुप्ता जिला ब्रांड एंबेसडर सह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिव्यांग जनों के आइकन बनाये गये हैं. वह दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए बीते विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भी ब्रांड एंबेसडर सह आइकन बनाये गये थे. श्री गुप्ता दोनों हाथ से 80% दिव्यांग हैं. बावजूद स्कूलों में अपने छात्रों को बेहतर तरीके से शिक्षा दिया करते हैं. वह 2005 से 2015 तक इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर रह चुके हैं. श्री गुप्ता के पलामू लोकसभा के ब्रांड एंबेसडर सह आइकन बनाये जाने पर अखिल भारतीय शिक्षक महासभा के प्रखंड अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने उन्हें बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola