पलामू में पारा टीचर की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Palamu News: पलामू में पारा शिक्षक की हत्या का मामला सामने आया है. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
निखिल सिन्हा की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चराई पाटन मुख्य पथ के खरडीहा छलका पुल के पास गुरुवार की शाम पारा शिक्षक 45 वर्षीय उदय सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई. घटना गुरुवार शाम करीब सात बजे की है.
पुल के पास खड़ी मिली बाइक
उदय सिंह पाटन बाजार से शाम करीब 6.30 से निकले थे. लौटने के क्रम में खरडीहा पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी. ग्रामीणों ने बताया कि पुल के पास बाइक खड़ी देखी. वहीं, थोड़ी दूर पर खून से लथपथ उदय सिंह का शव देखा. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पाकर छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल फरसा बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार उदय सिंह चिल्हो खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में पदस्थापित थे. वहीं क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सक का कार्य भी करते थे. आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को रातभर शव को नहीं उठाने दिया. ग्रामीणों उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हुए थे. इसके बाद शुक्रवार की सुबह स्वान स्क्वाड की टीम पहुंची. इसके बाद शव को उठाने दिया.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा
यह भी पढ़ें:धनबाद: सिनीडीह में मकानों में दरार पड़ने से दहशत, परिवारों ने खाली किया घर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










