Palamu Crime News: पलामू में चचेरे भाई को टांगी से काट डाला, घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम

Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Jan 2025 10:30 AM

विज्ञापन

मृतक रोहित चौहान

Palamu News: पलामू में चचरे भाई की टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी है. घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है.

विज्ञापन

पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहारा गांव में 20 वर्षीय रोहित चौहान को उनके सगे चचेरे भाई साहिल चौहान ने टांगी से वारकर मार डाला. घटना शुक्रवार को रात की बतायी जा रही है. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया है.

आरोपी साहिल चौहान गिरफ्तार

सूचना मिलने के बाद नावा बाजार थाना प्रभारी चिंटू कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. मृतक रोहित चौहान की मां ने थाने में आरोपी साहिल चौहान के खिलाफ लिखित आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज करायी. इसके बाद पलामू पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है.

झारखंड की सभी खबरें यहां पढ़ें

क्या कहा थाना प्रभारी ने

थाना प्रभारी चिंटू कुमार ने बताया कि घटना के पीछे घरेलू विवाद है. जिसके कारण घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Also Read: Jharkhand News: पलामू में ट्रेन से गिरकर बिहार के मजदूर की मौत, ओडिशा से काम कर लौट रहा था घर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola