पलामू: चिकित्सा प्रभारी का वाहन घर में घुसा, एक की मौत 

Updated:
विज्ञापन
palamu news

घर के पास लोगों की लगी भीड़

Palamu News: पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सगुना बैरिया मुख्य मार्ग पर सिक्की कला के पास अनियंत्रित होकर एक कार ने घर में टक्कर मार दी. इसमें विनोद सिंह उम्र करीब 52 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की बताई जाती है. 

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी घायल 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया है कि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार मेदिनीनगर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में सिक्की कला गांव के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित हो गई और एक घर में जोरदार टक्कर मार दी. इसमें विनोद सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. बताया गया कि गर्मी के कारण विनोद सिंह अपने घर के बाहर सोए हुए था. इधर इस दुर्घटना में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार को भी गंभीर चोटें आई है. गंभीरावस्था में उन्हें मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया गया है. 

ग्रामीणों में आक्रोश

परिजनों के अनुसार विनोद सिंह टेंपों चलाकर अपने परिजनों का भरण पोषण करता था. घटना के बाद परिजनों कोहराम मच गया. वहीं परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा, एक व्यक्ति को नौकरी की मांग कर रहे हैं. चिकित्सा प्रभारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि महिंद्रा मोड़ के पास अज्ञात लोगों द्वारा रोका जा रहा था. इसी में अनियंत्रित होकर वाहन घर में घुस गया. घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दिया. समाचार लिखे जाने तक शव को उठाने नहीं दिया गया था. 

यह भी पढ़ें: पिनराई विजयन पर ED की कार्रवाई के खिलाफ झारखंड में वामदलों का देशव्यापी आंदोलन, 29 मई से प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के सरिता देवी को CM के निर्देश पर मिली मदद, प्रशासन उठाएगा बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola