निगम में शामिल नये क्षेत्रों को रखा गया उपेक्षित : पूनम सिंह

Updated:
विज्ञापन
निगम में शामिल नये क्षेत्रों को रखा गया उपेक्षित : पूनम सिंह

निगम में शामिल नये क्षेत्रों को रखा गया उपेक्षित : पूनम सिंह

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निगम के मेयर पद की प्रत्याशी पूनम सिंह ने रविवार को शहर के वार्ड संख्या एक के सिंगरा स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर महादेव से जीत की कामना किया. इसक बाद वह सिंगरा खुर्द व कला में डोर टू डोर भ्रमण कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया. इस दौरान उन्हें लोगों का अपार प्रेम, आत्मीयता और सम्मान मिला. वहीं दूसरी ओर शहरी सुविधा का लाभ नहीं मिलने से लोगों दर्द भी छलका. लोगों ने बताया कि नगर निगम में शामिल होने का कोई लाभ नहीं मिला. सुविधा देने के बजाय निगम प्रशासन ने टैक्स का बोझ लाद दिया है. मेयर प्रत्याशी पूनम सिंह ने कहा कि वास्तव में निगम में शामिल नये क्षेत्रों की उपेक्षा पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने किया. उन्होंने कहा कि विकास का झूठा ढिंढोरा पीटने वाले पूर्व के जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य की हकीकत सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द,पूर्णाडीह, बजराहा सहित अन्य नये क्षेत्रों में देखना चाहिए. उन्होंने कहा कि अरबों रुपये निगम प्रशासन ने खर्च किया. पूर्व के जनप्रतिनिधियों ने चुनाव जीतने के बाद जनता की बदहाली का सुध भी लेना उचित नहीं समझा. लोगों को भरोसा दिया कि चुनाव में अपना आशीर्वाद देकर जीत दिलाएं, प्राथमिकता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान किया जायेगा और लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola