सड़क हादसे में नौडीहा बाजार व पिपरा सीओ और वाहन चालक घायल

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में नौडीहा बाजार व पिपरा सीओ और वाहन चालक घायल

सड़क हादसे में नौडीहा बाजार व पिपरा सीओ और वाहन चालक घायल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छतरपुर

छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 स्थित फोरलेन पर सड़क दुर्घटना में नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह और पिपरा के अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार नौडीहा बाजार व पिपरा के अंचलाधिकारी एक ही वाहन (टाटा सूमो) से बैठक में भाग लेने मेदिनीनगर जा रहे थे, इसी क्रम में गौतम ढाबा के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर ने अफसरों के वाहन में टक्कर मार दी. घटना के बाद दोनों अंचलाधिकारी व टाटा सूमो का चालक रवींद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी छतरपुर थाना को दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर के गलत दिशा चलने से यह घटना घटी. इसके बाद तीनों घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक डॉ राजेश अग्रवाल ने बताया कि हादसे में नौडीहा बाजार के अंचलाधिकारी संजय कुमार सिंह के सिर में और पिपरा के अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि वाहन चालक को पेट व सीना में चोट लगी है. प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर किया गया. एमएमसीएच के चिकित्सकों ने इलाज के बाद रिम्स (रांची) रेफर कर दिया. इस संबंध में थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन को उदयगढ़ मोड़ के पास छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रेलर को जब्त कर थाना ले आयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola