76 हजार से अधिक मामले का किया गया निबटारा

Updated:
विज्ञापन
76 हजार से अधिक मामले का किया गया निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शनिवार को पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद, विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आनलाइन उद्घाटन किया. पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राम शर्मा व सिविल कोर्ट के सभी न्यायिक पदाधिकारी उदघाटन समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े रहे. पलामू व्यवहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले निष्पादन को लेकर 12 पीठों का गठन किया गया. सुलह समझौता के आधार पर 76 हजार से अधिक मामलों का निबटारा किया गया. 60 करोड़ से अधिक का मामला सेटल हुआ. विभिन्न न्यायालयों में लंबित 6,126 मामले निष्पादित हुए. प्री लिटिगेशन के 70 हजार छह मामले निबटाये गये. विद्युत विभाग के 210,, कुटुंब न्यायालय के 47 व मोटर एक्सीडेंट क्लेम केस के 11 मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर जिला व सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रविशंकर पांडेय, निशिकांत, कमल प्रकाश, प्रज्ञेश निगम, रशिम चंदेल, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुद्दीन, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, सदर एसडीएम, हुसैनाबाद एसडीएम, छतरपुर एसडीएम, डालसा सचिव राकेश रंजन ,लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद सिंह, संतोष कुमार पांडेय, वीणा मिश्रा, ज्ञानरंजन, वीर विक्रम वक्स राय, संजय कुमार सिन्हा, कुमार शिवाजी सिंह ,कुमारी नीतू सिंह ,रामचंद्र सिंह, राकेश कुमार मिश्रा सहित श्रम विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व सैकड़ों वादकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola