विधायक ने हेल्थ यूनिट भवन की आधारशिला रखी

Published at :23 Feb 2025 5:55 PM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने  हेल्थ यूनिट भवन की आधारशिला रखी

रविवार को विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास किया.

विज्ञापन

फोटो:23डालपीएच 06 प्रतिनिधि: पांडू: रविवार को विश्रामपुर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का शिलान्यास किया. मौके पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था सभी तरह से दुरुस्त हो. इसे लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है. उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टर मौजूद रहेंगे. जिस स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर नहीं हैं, वहां पर जल्द ही पदस्थापना होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर वह काफी गंभीर हैं, अधूरे विकास कार्य को जल्द पूरा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. जिसके तहत स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सिंचाई योजनाओं पर विशेष रूप से जोर दिया जा रहा है. उन्होंने कहा जर्जर सभी सड़क का निर्माण कार्य कराया जायेगा. गांव व टोले को मुख्य पथ को जोड़ा जायेगा. विधायक ने कहा कि गर्मी के दिनाें में जिस टोले व मुहल्ले में पानी की समस्या हाेती है, उसे दूर किया जायेगा. इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है. विधायक श्री सिंह ने विश्रामपुर नगर पर्षद के नावाडीह खुर्द में कब्रिस्तान की चहारदीवारी निर्माण व कोशियार में चहारदीवारी व सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास किया. मौके पर अविनाश सिंह उर्फ सिंटू, बबलू सिंह, डा विरोचित आनंद सिंह, हरिनाथ चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, इरफान अंसारी, शमशेर अंसारी, मुन्नू तिवारी, विजय विश्वकर्मा, विक्रमादित्य पांडेय, उदित सिंह, किशोर सिंह, अलकारी सिंह, दीनानाथ प्रसाद, धनंजय ठाकुर, आमोद पांडेय, विकाश सिंह, बजरंग सिंह, सुदर्शन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola