अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नाबालिग की मौत, एक जख्मी

Published by : SATYAPRAKASH PATHAK Updated At : 01 Jun 2025 9:12 PM

विज्ञापन

कोयल नदी पुल पर शनिवार देर रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय लक्की कुमार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. कोयल नदी पुल पर शनिवार देर रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय लक्की कुमार की मौत हो गयी. मृतक अनिल राम का पुत्र था. वह शाहपुर का रहनेवाला था, जबकि अशरफ आलम जख्मी है. जिसका इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए डीसी के परमिशन के बाद देर रात में एमएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मृतक के पिता के अनुसार लक्की कुमार व अशरफ दोनों बाइक से शहर से चैनपुर की ओर जा रहे थे. जैसे ही कोयल नदी पुल पार कर रहे थे. वैसे ही अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों को एमएमसीएच में लाया गया. चिकित्सकों ने जांच बाद लक्की कुमार को मृत घोषित कर दिया. यातायात प्रभारी समाल अहमद ने बताया कि शनिवार की रात करीब नौ बजे सद्दीक मंजिल चौक पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब पीकर वाहन चलाने वाले की जांच कर रहे थे. इसी क्रम में कोयल पुल पर दुर्घटना की सूचना मिली. कोयल पुल घटनास्थल पर पहुंचकर कर परिजनों की उपस्थिति में दोनों लोगों को गंभीर स्थिति में एमएमसीएच भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डिवाइडर में टकराने से दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola