आरापुर राजकीय उत्क्रमित मवि में 11 दिनों से मध्याह्न भोजन बंद

Updated:
विज्ञापन
आरापुर राजकीय उत्क्रमित मवि में 11 दिनों से मध्याह्न भोजन बंद

कुंभी कला पंचायत के आरापुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 11 फरवरी से मध्याह्न भोजन बंद हैं.

विज्ञापन

नावा बाजार. कुंभी कला पंचायत के आरापुर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 11 फरवरी से मध्याह्न भोजन बंद हैं. लेकिन इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को नहीं है. प्रधानाध्यापक परमेश्वर राम के द्वारा बताया गया कि संयोजिका कमला देवी अपने बच्चों के साथ बाहर कमाने चली गयी हैं. इस कारण मध्याह्न भोजन बंद है. उन्होंने कहा कि 10 फरवरी को एक लिखित आवेदन बीआरसी में एमडीएम ऑपरेटर चिंतामणि विश्वकर्मा को दे दिया है, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. इससे एमडीएम चालू नहीं हो सका. शिक्षा विभाग के बीपीओ जयराम महतो ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा कि जैसे ही संज्ञान में आता है, इस पर गंभीरता से जांच कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रधानाध्यापक ने बताया कि संयोजिका कमला देवी के द्वारा यह कहा गया है कि हमारे ऊपर ज्यादा कर्ज हो गया है. इसलिए वे बाहर कमाने जा रही हैं. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुखिया शब्या सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था के कारण मध्याह्न भोजन बंद है. लिखित आवेदन देने पर भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई है. मध्याह्न भोजन क्यों बंद है, इसकी जानकारी विभाग को नहीं है इससे बड़ी लापरवाही क्या हो सकती है. मुखिया ने कहा है कि संयोजिका का चयन कर, अविलंब सुचारू रूप से मध्याह्न भोजन चालू कराया जाये अन्यथा बाध्य होकर इस पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola