पाटन प्रखंड के किसान मित्र संघ ने डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
पाटन प्रखंड के किसान मित्र संघ ने डीसी के नाम सौंपा ज्ञापन

बुधवार को पाटन प्रखंड के किसान मित्र संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर पलामू डीसी के नाम ज्ञापन प्रखंड तकनीकी सहायक अभिमन्यु कुमार को सौंपा.

विज्ञापन

पाटन. बुधवार को पाटन प्रखंड के किसान मित्र संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर पलामू डीसी के नाम ज्ञापन प्रखंड तकनीकी सहायक अभिमन्यु कुमार को सौंपा. पत्र में बताया गया है कि जब तक किसान मित्रों की मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसान मित्रों के द्वारा कोई कार्य नहीं किया जायेगा. इस संबंध में प्रखंड किसान मित्र संघ के अध्यक्ष विनोद प्रजापति व प्रखंड महासचिव सुधांशु रंजन सिंह ने बताया कि उन लोगों की मांग जब तक पूरी नहीं होगी, वे कार्य नहीं करेंगे. किसान मित्रों को पिछले दो वर्षों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है. जिससे उनलोगों को काफी परेशानी हो रही है. सरकार जब उन लोगों से काम ले रही है. तो प्रोत्साहन राशि का भुगतान होना चाहिए. कहा कि जब तक बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं कर दिया जाता है, तब तक वे लोग कार्य नहीं करेंगे. साथ ही सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस मामले को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी से मिले थे. जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा 15 मई तक बकाया प्रोत्साहन राशि की भुगतान करने के लिए आश्वासन दिया गया था. लेकिन 28 मई तक जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इसलिए बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola