ePaper

मॉब लिंचिंग की घटना में पिता -पुत्र को भेजा गया जेल

Updated at : 23 Feb 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
मॉब लिंचिंग की घटना में पिता -पुत्र को भेजा गया जेल

मॉब लिंचिंग की घटना में पिता -पुत्र को भेजा गया जेल

विज्ञापन

पड़वा. थाना क्षेत्र के कोकरसा के सेमरटांड के पवन कुमार रवि की हत्या मॉब लिंचिंग कर दी गयी थी. इस मामले में दो आरोपी 37 वर्षीय पारस महतो उर्फ पारसनाथ मेहता व 60 वर्षीय वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि कांड के अनुसंधान में आरोपी पारस महतो से पूछताछ में स्वीकार किया कि पवन कुमार रवि चोरी छिपे उनके घर लड़की से मिलने आता था. शनिवार को भी पवन मिलने आया था. जिसके बाद घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पवन का हाथ पैर बांध कर मारपीट किया. पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए आस पास के ग्रामीणों को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने का सूचना फैला दिया. जिसके बाद अगल बगल के घर वालों ने भी पवन कुमार के साथ मारपीट किया. इस मामले में आरोपी पारस महतो व उनके पिता वीरेंद्र महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र है पुलिस ने मारपीट में प्रयुक्त किया गया लाठी, डंडा और अखइन व तीन मोबाइल जब्त किया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola