कल्पना सिंह बनीं 2024 का बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 9:00 PM
नयी दिल्ली में आयोजित बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024 समारोह में झारखंड के पलामू की कल्पना सिंह को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
मेदिनीनगर. नयी दिल्ली में आयोजित बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024 समारोह में झारखंड के पलामू की कल्पना सिंह को प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. झारखंड राज्य व पलामू के लिए यह गर्व का विषय है. देश की राजधानी नयी दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में 21 दिसंबर को आयोजित समारोह में कल्पना को बालीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री के द्वारा सम्मान प्रदान किया. बताया जाता है कि कल्पना सिंह का चयन झारखंड से उनके कौशल, मेहनत और समर्पण के लिए किया गया. यह आयोजन डीके पेजेंट द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट ने भाग लिया. कल्पना सिंह ने मेहनत और रचनात्मकता के बल पर इस मुकाम को हासिल किया. उनका यह सम्मान झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है. यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि झारखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने राज्य के टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी. कल्पना सिंह शहर के बाइपास रोड आबादगंज की रहनेवाली है. उनके पति मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि से पलामू वासियों मे खुशी है. इधर इस उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है. कल्पना सिंह ने बताया कि छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने वाले लोग भी दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










