पलामू का बेतला नेशनल पार्क सैलानियों के लिए क्यों बना फेवरेट वीकेंड डेस्टिनेशन? देखें तस्वीरें

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

प्रकृति से लगाव रखने वाले और वन्यजीवों की दीदार के लिए ही लोग बेतला आते थे. इसके अलावा समय बिताने के लिए यहां कुछ नहीं था. लेकिन पिछले एक साल से यहां कई बदलाव देखने को मिला है. दरअसल बेतला में एक शानदार चिल्ड्रन पार्क बना है

विज्ञापन
undefined

पलामू टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत आने वाला बेतला नेशनल पार्क की स्थापना के बाद से ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है. लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों में बाहरी सैलानी ही ज्यादा होते थे,  लेकिन पिछले एक साल से यह परिदृश्य बदला है और स्थानीय लोगों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र बना है. आलम यह है की अब बेतला स्थानीय सैलानियों का पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन बन गया है. शनिवार और रविवार को यहां मेदिनीनगर, बरवाडीह, लातेहार के साथ झारखंड के अन्य जिलों से भी लोग आ रहे हैं.

undefined
चिल्ड्रन पार्क  खुलने से हुआ है सकारात्मक परिवर्तन 

पहले सिर्फ प्रकृति से लगाव रखने वाले और वन्यजीवों की दीदार के लिए ही लोग बेतला आते थे. इसके अलावा समय बिताने के लिए यहां कुछ नहीं था. लेकिन पिछले एक साल से यहां कई बदलाव देखने को मिला है. दरअसल बेतला में एक शानदार चिल्ड्रन पार्क बना है, जहां झूले व मनोरंजन के अन्य साधन हैं. यहां बच्चों के साथ पूरा परिवार मजे से दो चार घंटा समय बिता सकता है. चिल्ड्रन पार्क का खुलना बेतला में वीकेंड सैलानियों के जमघट लगने का सबसे बड़ा कारण है.

undefined
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम ने भी जीता लोगों का भरोसा 

बेतला पार्क में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं, जिस वजह से लोग बिना किसी डर भय के इस स्थान पर आ जा सकते हैं. पहले शाम होते ही यहां की सड़क वीरान हो जाती थी लेकिन अब रात में भी गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है. बरवाडीह के बीडीओ राकेश सहाय ने बताया की शनिवार और रविवार को यहां सुरक्षा का खास इंतज़ाम रहता है. वे खुद थाना प्रभारी के साथ गश्त लगाते हैं. अन्य दिनों में यहां पुलिस चौकी में पदस्थापित जवान सुरक्षा में तैनात रहते हैं. बेतला के नजदीक सीआरपीएफ कैंप के खुलने से भी लोगों का भरोसा बढ़ा है

undefined
विधायक अमर बाउरी व नवीन जायसवाल ने भी की बेतला की तारीफ 

ऐसा नहीं है की बेतला सिर्फ आम लोगों के लिए ही आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आम लोगों के साथ खास भी बेतला पार्क की खींचे चले आ रहे हैं.  रविवार को राज्य के चार विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, अमर कुमार बाउरी, नवीन जायसवाल व अलोक चौरसिया बेतला भ्रमण का आनंद लिया. पूर्व पर्यटन मंत्री सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा की बेतला पूरे झारखंड का अग्रणी पर्यटन स्थल में से एक है, उन्हें जब भी मौक़ा मिलता है यहां रात्रि  विश्राम कर घूमना पसंद करते हैं. वहीं हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने कहा की वे एक शादी समारोह में आये थे पर वहां न रूककर बेतला में रूकने और घूमने का निर्णय लिया.  उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि  बेतला घूमने जरूर आएं.

undefined
स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य केंद्र बना बेतला 

बेतला इन दिनों झारखण्ड के विभिन्न स्कूलों के शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य केंद्र बन गया है. ठहरने के लिए अब पर्याप्त होटल का होना भी इसकी बड़ी वजह है. गढ़वा जिले के तिलदाग के शांतिनिकेतन स्कूल के महेंद्र कुमार विश्वकर्मा व गुमला जिले की ज्ञान ज्योति स्कूल की नीलम टोप्पो अपने स्कूल के सैकड़ों बच्चो के साथ बेतला घूमने आयी. उन लोगों ने प्रभात खबर को बताया की बेतला को देखना व समझना पूरे झारखंड को देखने जैसा है. यहां की जैव विविधता तो ज्ञान बढ़ाने में मदद करता ही है साथ में पलामू किले को देखना इतिहास का साक्षात दर्शन जैसा है. गुमला से ही घूमने आयी छात्रा नरगिस परवीन भी बेतला देखकर बेहद खुश थी.

undefined
मास कॉम की छात्रा सौम्या रागिनी और दवा व्यवसायी कौशलेन्द्र किशोर को भी भाया बेतला

रांची से बेतला घूमने आयी मास कॉम की छात्रा सौम्या रागिनी को भी बेतला खूब भाया. पूरे परिवार के साथ बेतला घूमने आयी रागिनी ने प्रभात खबर को बताया की वीकेंड में प्रकृति का फ्रेश माहौल मिलना काफी सुखद अनुभूति देता है. रांची के ही दवा व्यवसायी कौशलेन्द्र किशोर बताते हैं कि बेतला में साफ सफाई में काफी ध्यान दिया गया है जो अच्छी बात है. उन्होंने पार्क व अन्य कार्यों की भी सराहना की.

undefined
रेस्टोरेंट खुलने का भी मिला फायदा

पहले पार्क के आस-पास नाश्ते के लिए सिर्फ एक कैंटीन थी तो वहीं अब कई निजी रेस्टोरेंट भी खुल गए हैं. जिससे अब लोगों को खाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होता है. इसके अलावे बेतला पार्क के आस पास भी ठेले पर फास्ट फूड की दुकानें खुल गयी है. फास्ट फूड संचालक विष्णु प्रजापति बताते हैं कि पिछले एक साल से शनिवार और रविवार को काफी लोग बेतला आ रहे हैं इससे उनकी आमदनी बढ़ी है.

undefined

रिपोर्ट- सैकत चटर्जी, पलामू

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola