पलामू की बेटी को दिल्ली में मिला बड़ा सम्मान, बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से नवाजा गया
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Dec 2024 12:49 PM
कल्पना सिंह को पुस्कार प्रदान करती अभिनेत्री भाग्यश्री
Jharkhand News: पलामू की कल्पना सिंह को बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के पुस्कार से नवाजा गया है. बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने दिल्ली में उन्हें सम्मानित किया.
पलामू, चंद्रशेखर सिंह: पलामू के मेदिनीनगर शहर में बाइपास रोड पर स्थित आबादगंज की रहने वाली कल्पना सिंह को नयी दिल्ली में ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट ऑफ द ईयर 2024’ से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार झारखंड स्तर के लिए मिला है. देश की राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित समारोह में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री ने उन्हें सम्मानित किया है.
देशभर के दिग्गज मेकअप आर्टिस्टों ने लिया था हिस्सा
कार्यक्रम का आयोजन डीके पेजेंट द्वारा किया गया, जिसमें देशभर के दिग्गज मेकअप आर्टिस्टों ने हिस्सा लिया था. कल्पना सिंह ने बताया कि अपनी मेहनत और रचनात्मकता के बल पर इस मुकाम पर पहुंची है. यह सम्मान झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरित करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है.
कल्पना सिंह बोलीं- यह सम्मान झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि
कल्पना सिंह आगे कहती हैं कि यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि झारखंड के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने राज्य के टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलायी है. उनकी सफलता पर उनके परिवार, दोस्त और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है.
झारखंड की खबरों से बने रहने के लिए यहां क्लिक करें
छोटे शहरों से भी बड़े सपने देखने वाले बना सकते हैं अपनी पहचान : कल्पना सिंह
कल्पना ने कहा कि कि छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने वाले लोग भी दुनिया में अपनी जगह बना सकते हैं. वहीं, उनके पति मृत्युंजय कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि से पलामू में खुशी का माहौल है. उनकी इस शानदार उपलब्धि से झारखंड का नाम देशभर में रोशन हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










