अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, दो की तलाश में छापामारी

गिरफ्तार मुरारी रजवार ने हुसैनाबाद के पुरंदर बिगहा में 28 अगस्त 2021 को पिकअप वाहन, जबकि मोहम्मदगंज के स्टेशन रोड से एक बोलेरो वाहन और हुसैनाबाद के कायस्थ मोहल्ला से पिकअप वाहन की चोरी कर बेच दिया है. तीनों ने पैसे का बंटवारा भी कर लिया है.
Jharkhand News, पलामू न्यूज (जफर हुसैन): झारखंड के पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने चार पहिया वाहनों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ़्तार चोर देवरी ओपी क्षेत्र के कुसुवा गांव निवासी मुरारी रजवार का बताया जाता है. पुलिस ने एक कार (बीआर 07एम 7100), दो मोबाइल फोन, लॉक तोड़ने वाली मास्टर चाबी व कटर जब्त किया है.
हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने बताया कि बीते 29 सितंबर को जपला छतरपुर पथ स्थित अरुण कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह के आवास पर खड़ी बोलोरो वाहन को चोरी करने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस गश्ती दल को देखते ही चोर अपना मोबाइल और चोरी की कार को छोड़ कर भाग निकला था. टीम का गठन कर मामले की छानबीन की गई. इसी क्रम में कुसुआ गांव निवासी मुरारी रजवार को गिरफ्तार किया गया. मुरारी रजवार ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में अबतक हुए वाहन चोरी का खुलासा किया. उसने बताया कि उसके साथ दो और लोग हैं. एक कुसूआ गांव का ओमप्रकाश चंद्रवंशी और दूसरा सुनील शर्मा पटना बिहार का निवासी है, जो वर्तमान में अपनी ससुराल हुसैनाबाद के अलीनगर में रहता है. उसने बताया कि 29 सितंबर 2021 को नहर मोड़ से बोलेरो गाड़ी चोरी करने के प्रयास में वो शामिल था.
Also Read: Jharkhand News : झारखंड में अपनी ही इंसास राइफल से गोली लगने से मृत पुलिस जवान को दी गयी आखिरी विदाई
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मुरारी रजवार ने हुसैनाबाद के पुरंदर बिगहा में 28 अगस्त 2021 को पिकअप वाहन, जबकि मोहम्मदगंज के स्टेशन रोड से एक बोलेरो वाहन और हुसैनाबाद के कायस्थ मोहल्ला से पिकअप वाहन की चोरी कर बेच दिया है. तीनों ने पैसे का बंटवारा भी कर लिया है. उसने अपने बयान में यह भी बताया है कि हुसैनाबाद, देवरी और दीवानबिघा से पांच बोलेरो की चोरी पहले की है. एसडीपीओ ने बताया कि गाड़ियों की बरामदगी और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. छापामारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अजय कुमार, देवरी ओपी प्रभारी जॉन संजय सुंडी, दंगवार ओपी प्रभारी वीर बहादुर सिंह, एसआई एमडी कुद्दुस, गौतम उरांव, कुणाल कुमार समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




