Jharkhand News : जानलेवा हमले में घायल वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2021 1:52 PM

विज्ञापन

बैजनाथ महतो का रांची के तिरिल बस्ती में एक युवक से झगड़ा हुआ था. जिसने उन पर फरसा से हमले का प्रयास किया था. जिसके बाद पुलिस ने विवाद को शांत करा दिया था. तब उन्होंने घटना की शिकायत सदर थाने में भी की थी.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र की तिरिल बस्ती में जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो की मौत हो गयी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य लोगों ने इनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों बैजनाथ को बेहोशी की हालत में तिरिल तालाब के पास लोगों ने पड़ा देखा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी थी. इसके बाद रिम्स में इलाज चल रहा था.

पीसीआर टीम ने बैजनाथ को रिम्स में भर्ती कराया था, लेकिन वहां कई घंटों तक उन्हें इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी थी. जब अस्पताल प्रबंधन को उनके पत्रकार होने की जानकारी मिली, तो तत्काल इलाज शुरू किया गया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो जर्नलिस्ट पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की थी और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी. उन्होंने कहा था कि आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे. उन्होंने हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था.


Also Read: झारखंड में इन 8 गांवों के लोग करेंगे पंचायत चुनाव का बहिष्कार, क्यों हैं आर-पार के मूड में

जानकारी के अनुसार, बैजनाथ महतो का तिरिल बस्ती में एक युवक से झगड़ा हुआ था. जिसने उन पर फरसा से हमले का प्रयास किया था. जिसके बाद पुलिस ने विवाद को शांत करा दिया था. तब उन्होंने घटना की शिकायत सदर थाने में भी की थी. बैजनाथ महतो मूल रूप से टाटीसिलवे के रहनेवाले थे, लेकिन वर्तमान में कोकर तिरिल बस्ती में किराये के मकान में रहते थे. वह शनिवार की रात ड्यूटी पर थे, लेकिन काफी देर रात वह घर नहीं लौटे, तो उनके मकान मालिक ने रात के एक बजे उन्हें फोन किया था. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह बरियातू में हैं और कुछ दोस्तों को मिलने के लिए बुलाया है. मिलने के बाद घर लौट जायेंगे, लेकिन कुछ घंटे बाद वे बेहोशी की हालत में मिले थे.

Also Read: Jharkhand News : झारखंड में 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला में आरोपी आरके आनंद ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola