Jharkhand Election 2024: पलामू में योगी आदित्यनाथ ने JMM पर बोला हमला, कहा- सरकार ने झारखंड को बना दिया 'धर्मशाला'
Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2024 6:02 PM
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलामू में एक जनसभा को संबिधित किया. अपने भाषण में उन्होंने जेएमएम के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला. योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया की झारखंड सरकार ने प्रदेश को एक 'धर्मशाला' बना दिया है.
Jharkhand Election 2024: पलामू, सैकत चटर्जी- झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान खत्म हो गया है. आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने जमकर पसीना बहाया. बीजेपी के स्टार प्रचारक और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलामू के मेदिनीनगर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में सीएम योगी ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि माटी-बेटी और जमीन के संकट से ग्रसित झारखंड के लोगों को मुक्ति सिर्फ बीजेपी ही दिला सकती है.
23 नवंबर को झारखंड में खिलेगा कमल- सीएम योगी
चुनावी सभा में सीएम योगी ने कहा कि 23 नवंबर को झारखंड में कमल खिलेगा. इसके अगले महीने से हर मां और बहन के खाते में 2100 रुपये जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में डेढ़ लाख नौकरी के विज्ञापन निकलेंगे. 21 लाख गरीबों को एक-एक आवास मिलेगा. बेरोजगारों को बेकारी भत्ता दिया जाएगा. 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस समेत सभी दल समस्या हैं तो बीजेपी समाधान है.
कई बुलडोजर जब्त
सीएम योगी की कुछ समर्थक जेसीबी बुलडोजर लेकर आए थे. हालांकि कई बुलडोजरों को पुलिस ने जब्त कर लिया. जब्त बुलडोजरों पर बीजेपी के पोस्टर और सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई गई थी. पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई सरकारी नियमों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है. बुलडोजरों को पुलिस ने शहर थाना परिसर में खड़ा करवाया है.
घुसपैठियों के लिए झारखंड को ‘धर्मशाला’ बना दिया- सीएम योगी
सोमवार को सीएम योगी ने गढ़वा में भी एक चुनावी सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जेएमएम समेत कांग्रेस और आरजेडी पर जोरदार हमला किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर झारखंड को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला बना देने का आरोप लगाया. सीएम योगी ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों से निपटने के लिए झारखंड में डबल इंजन सरकार की जरूरत है. सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से एकजुट रहने की अपील की. साथ ही कहा कि अगर वे विभाजित हुए तो उनका सफाया हो जाएगा.
Also Read: झारखंड में बोले योगी आदित्यनाथ- सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सीधे यमराज के घर का कटता है टिकट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










