Jharkhand Election 2024: बीजेपी पर बरसे खरगे, कहा- भाजपा झपटमारों की पार्टी, झारखंड से लूट रही कोयला और लोहा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 Nov 2024 9:04 PM

विज्ञापन

Mallikarjun Kharge

Jharkhand Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को झारखंड में चुनाव प्रचार किया. उन्होंने पलामू में एक सभा को संबोधित किया. खरगे ने बीजेपी को झपटमारों की पार्टी कहा. साथ ही पीएम मोदी पर झारखंड से कोयला और लोहा लूटने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को राजनीतिक दलों के दिग्गज प्रचारकों ने जमकर प्रचार किया. प्रचार अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पलामू में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान खरगे ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी को झपटमारों की पार्टी कहा. उन्होंने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो झारखंड से कोयला और लोहा लूट रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संविधान को बदलने से रोकने के लिए हमें राज्यों में चुनाव जीतने की जरूरत है.

देश को तोड़ने की कोशिश कर रही है बीजेपी- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष किया. खरगे ने कहा कि दोनों अपने-अपने भाषणों में विरोधाभासी बयान दे रहे हैं. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा है एक हैं तो सेफ हैं वहीं मुख्यमंत्री योगी का नारा है बंटेंगे तो कटेंगे. उन्होंने कहा कि पहले पीएम मोदी और सीएम योगी यह तय कर लें कि उनका कौन सा नारा है. खरगे ने कहा कि हमने देश को सुरक्षित रखा है. अब लोग देश को तोड़ने आए हैं और इसलिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. अगर वे कांग्रेस की तरह सबको साथ लेकर काम करते तो ऐसी बातें नहीं होती.

राम मंदिर की छत से टपकता है पानी- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बीजेपी जिस किसी चीज को छूती है, वह नष्ट हो जाती है. उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राम मंदिर की छत से पानी टपकता है. बुलेट ट्रेन का पुल गिर गया. वहीं खरगे ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कपड़ों को लेकर भी हमला किया. खरगे ने कहा कि उन्हें भगवा कपड़ा पहनकर लोगों को बेवकूफ नहीं बनाना चाहिए. उन्हें अन्य नेताओं की तरह सफेद कपड़ा पहनने की जरूरत है.

विधायकों को खरीदती है बीजेपी- खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उन पर विधायकों को खरीदने का आरोप लगाया. खरगे ने कहा कि विपक्ष पर दबाने बनाने और निर्वाचित सरकार को गिराने के लिये बीजेपी विधायकों को खरीदती है. उन्होंने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अदाणी और अंबानी के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया.

Also Read: Jharkhand Election 2024: ‘नाय रोके पारभी’, BJP पर बरसीं कल्पना सोरेन, कहा- नहीं कामयाब होगी साजिश

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola