Jharkhand News : झाड़-फूंक करने वाले ओझा की हत्या, कुल्हाड़ी से मार कर लाश जंगल की झाड़ी में छिपाया

Published by : Agency Updated At : 05 Nov 2021 8:38 AM

विज्ञापन

Jharkhand News : मामले को लेकर लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने जानकारी दी है कि हत्या नियोजित ढंग से की गई प्रतीत होती है.

विज्ञापन

Jharkhand crime News : झारखंड में पलामू जिले के पांकी थानान्तर्गत माड़न गांव के निकट झाङ-फूंक करने वाले कथित वृद्ध ओझा की तेज धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है. पीड़ित का शव गुरुवार को गांव के बसकटिया जंगल से बरामद किया गया है.

मामले को लेकर लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार टूट्टी ने जानकारी दी है कि हत्या नियोजित ढंग से की गई प्रतीत होती है. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि पीड़ित महेन्द्र उरांव (65 वर्ष) झाड़-फूंक किया करता था जिसके कारण गांव में ही कई लोग नाराज थे. पुलिस ने बताया कि उरांव की हत्या बुधवार रात को बैलों के साथ खेत से लौटते समय कटार और कुल्हाड़ी से हमला कर की गई और शव जंगल की झाड़ी में छिपा दिया गया.

उन्होंने बताया कि बैलों के देर शाम अकेले आने पर परिजनों को आशंका हुई और उन्होंने खोजबीन शुरू की. उन्होंने बताया कि परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद शव को बरामद किया गया. इस बीच, पांकी थाना के प्रभारी अमित सोनी ने बताया कि इस हत्या में गांव के ही कुछ लोग संदिग्ध हैं और फरार चल रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola