इंटर स्टेट मीटिंग में बोले पलामू आईजी- संगठित अपराध और नक्सलियों पर करें सख्त कार्रवाई

बैठक करते पलामू आइजी, सीआरपीएफ के डीआइजी, बिहार के एसएसबी के डीआइजी व अन्य. फोटो : प्रभात खबर
Inter State Meeting on Crime and Naxalism: आइजी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिविल एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जायेगा. ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़े रहें. ग्रामीण और पुलिस के बीच की दूरी कम हुई है. उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के मामले में तीनों जिले की पुलिस बेहतर कार्य कर रही है. सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की भी इस मामले में अकाउंटिबिलिटी फिक्स की गयी है.
Inter State Meeting on Crime and Naxalism| पलामू, शिवेंद्र कुमार : पलामू आइजी सुनील भास्कर की अध्यक्षता में सुरक्षा को लेकर मंगलवार को इंटर स्टेट की बैठक आइजी कार्यालय में हुई. बैठक में आइजी ने कहा कि संगठित अपराध की वजह से विकास कार्य बाधित हो रहे हैं. ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार करें. जो अपराधी जमानत पर बाहर हैं, उन पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है. वैसे अपराधी अभी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल हैं, तो उन पर सीसीए लगाने की अनुशंसा की जायेगी.
नक्सलियों से बोले आइजी- सरेंडर करें, नहीं तो मारे जायेंगे
आइजी ने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने नक्सलियों से अपील की कि वे सरेंडर करके मुख्यधारा में शामिल हो जायें. नक्सलियों के खिलाफ पुलिस विशेष रणनीति के तहत काम कर रही है. अगर नक्सली सरेंडर नहीं करेंगे, तो पुलिस की गोली से मारे जायेंगे. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जितने भी केस हुए हैं, उनमें पुलिस ने सभी मामलों में संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी की है.
सिविल एक्शन प्लान के तहत गांवों में होगा काम
आइजी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिविल एक्शन प्लान के तहत कार्य किया जायेगा. ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़े रहें. ग्रामीण और पुलिस के बीच की दूरी कम हुई है. उन्होंने कहा कि नारकोटिक्स के मामले में तीनों जिले की पुलिस बेहतर कार्य कर रही है. सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों की भी इस मामले में अकाउंटिबिलिटी फिक्स की गयी है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एसपी को तेजी से केस निबटाने का निर्देश
आइजी ने बताया कि कई ऐसे लोगों को नोटिस भी दिया गया है. इस मामले में वन विभाग को भी जानकारी दे दी गयी है. तीनों जिले के केस की भी समीक्षा की गयी. तीनों जिले के एसपी को निर्देश दिया गया है कि तेज गति से केसों का निबटारा करें. महिलाओं से संबंधित केस का जल्द निबटारा किया जाये. दो महीने में चार्जशीट करें. मौके पर एएसपी अभियान राकेश कुमार सिंह, गढ़वा एएसपी सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
ये अधिकारी भी बैठक में हुए शामिल
पलामू डीआइजी नौशाद आलम, सीआरपीएफ के डीआइजी पंकज कुमार, बिहार के एसएसबी के डीआइजी मनवेंद्र नेगी, पलामू एसपी रीष्मा रमेशन, गढ़वा एसपी अमन कुमार, लातेहार एसपी कुमार गौरव सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
Gumla News: गुमला के इस गांव का बड़ा फैसला- धर्म बदलने वालों का होगा हुक्का-पानी बंद
Palamu News: पलामू में वज्रपात से मां-बेटी सहित 3 की मौत से कोहराम, गांव में शोक की लहर
Good News: झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा
झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़! भाजपा ने सरकार पर लगाया घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




