ePaper

Palamu News: पलामू में वज्रपात से मां-बेटी सहित 3 की मौत से कोहराम, गांव में शोक की लहर

Updated at : 17 Jun 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Thunder Kills in Jharkhand Palamu News

पलामू के चैनपुर चांदो गांव में मृतक के घर पर लगी भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Thunder Kills in Jharkhand: गुदन सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो देखा कि उसकी पत्नी और बेटी मृत पड़े हैं. आसपास के लोग पहुंचे और बेहोश गुदन सिंह होश में आया. उसने बताया कि वज्रपात के बाद वह अचानक दहशत में आ गये. काफी चमक के साथ जोरदार आवाज हुई थी. आंखें बंद हो गयीं. कुछ समझ ही नहीं पाया. उसने बताया कि ऐसी घटना होगी, सोचा भी नहीं था.

विज्ञापन

Thunder Kills in Jharkhand: झारखंड के पलामू जिले में वज्रपात से मां-बेटी समेत 3 लोगों की मौत हो गयी. एक साथ 3 मौत से कोहराम मच गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के चांदो गांव में हुई. भुईयां राजा टोला के गुदन सिंह की 60 वर्षीया पत्नी सरस्वती देवी और 25 वर्षीय पुत्री रूपा देवी की मंगलवार को वज्रपात से मौत हो गयी.

कच्चे घर के दरवाजे पर बैठी मां-बेटी की वज्रपात से मौत

घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12:15 बजे की है. इस संबंध में गुदन सिंह ने बताया कि बारिश हो रही थी. दोनों मां-बेटी कच्चे घर के दरवाजे पर बैठी थी. वह उनके साथ ही दरवाजे के अंदर बैठा था. तभी अचानक घर के सामने लगभग 10 मीटर की दूरी पर बहुत तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ. इससे मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह स्वयं (गुदन सिंह) बेहोश हो गया.

वज्रपात के बाद दहशत में आ गये गुदन सिंह

गुदन सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया, तो देखा कि उसकी पत्नी और बेटी मृत पड़े हैं. आसपास के लोग पहुंचे और बेहोश गुदन सिंह होश में आया. उसने बताया कि वज्रपात के बाद वह अचानक दहशत में आ गये. काफी चमक के साथ जोरदार आवाज हुई थी. आंखें बंद हो गयीं. कुछ समझ ही नहीं पाया. उसने बताया कि ऐसी घटना होगी, सोचा भी नहीं था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेजा

घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया के ससूर नंदू सिंह, मनोज मेहता घटनास्थल पर पहुंचे. पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया. घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है. ग्रामीणों का कहना है कि घर में रहने के बाद भी वज्रपात होने से मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद चैनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मां-बेटी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएसीएच भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : Good News: झारखंड की 7.5 लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा

रेहला में खाना खाने आ रहे मजदूर की ठनका गिरने से मौत

दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र के उर्दवार गांव की है. श्यामलाल भुईयां मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था. गांव में ही एक कुआं खुदाई के काम में लगा था. मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे वह खाना खाने घर आ रहा था. इसी बीच वज्रपात की चपेट में आ गया. उसके शरीर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

उंटारीरोड में 2 गाय की वज्रपात से मौत

सूचना मिलने पर रेहला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है. इधर, सामाजिक कार्यकर्ता ने स्थानीय प्रशासन से मृतक के परिवार वालों को आपदा राहत कोष से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है. उंटारीरोड थाना क्षेत्र में 2 गाय की भी वज्रपात से मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें

Maiya Samman Yojana: हेमंत सोरेन की 2500 रुपए की सौगात से वंचित 10 हजार से अधिक युवतियां काट रहीं अंचल कार्यालय के चक्कर

Indian Railways News: रांची से पटना जाने वालों की हो गयी बल्ले-बल्ले, समय बचेगा, होंगे इतने फायदे

दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को क्यों किया दिल्ली डायवर्ट, जानें वजह

झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा से खिलवाड़! भाजपा ने सरकार पर लगाया घटिया सुरक्षा उपकरण खरीदने का आरोप

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola