निकाय चुनाव के लिए नौ लोगों को किया गया जिला बदर

Updated:
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए नौ लोगों को किया गया जिला बदर

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से नौ असामाजिक तत्वों को जिला बदर किया गया है. इस संबंध में एसपी रीषमा रमेशन ने नौ असामाजिक तत्वों को जिला बदर करने की अनुशंसा डीसी से की गयी थी. जिसमें चैनपुर थाना के गरदा के रहने वाला आसिफ अहमद उर्फ राजा खान, शाहपुर के अशफाक खान, हसनैन अंसारी, फरहान कुरैशी उर्फ भोलू, शहर थाना के कुम्हार टोला का रहने वाला चंदन कुमार चंद्रवंशी, कांदू मोहल्ला का नितेश कुमार शर्मा उर्फ राहुल शर्मा, पांकी थाना के चांपी कला का रहनेवाला दीपक कुमार भुइंया, खपरमंडा का रहनेवाला कुश कुमार यादव व सतबरवा थाना के पोंची का रहनेवाला गुलशन कुमार विश्वकर्मा शामिल है. इन सभी व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर प्रकृति का अपराधिक कांड पूर्व से दर्ज है. उनकी गतिविधियों से लोकशांति व चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई थी. जिला बदर किए गए सभी व्यक्तियों को जिला के सीमा से बाहर चले जाने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित अवधि तक बिना सक्षम अनुमति के जिला सीमा में प्रवेश नहीं करने की चेतावनी दी गयी है. आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola