नाली का पानी बहने से सड़क व पुल जर्जर, राहगीर परेशान
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
नाली का पानी बहने से सड़क व पुल जर्जर, राहगीर परेशान
विज्ञापन
नौडीहा बाजार. नावाटांड पंचयात के नौडीहा बाजार साव टोला गली से निकलने वाला नाली का पानी आंगनबाड़ी केंद्र नौडीहा बाजार के पास मड़वा-छतरपुर मुख्य सड़क पर बह रहा है. इससे सड़क जर्जर होते जा रहा है. यह सड़क नौडीहा बाजार से मडवा होते हुए छतरपुर की ओर जाती है. सोरहर मोरह नदी के पुल के बीचों कई बड़े गड्ढे बन गये है. इससे वाहन चालकों व राहगिरों को आवागमन के दौरान परेशानियों के सामना करना पड़ता है. मालूम हो कि सोरह मोरह नदी के पुल के पास तीखा मोड़ होने के कारण कभी भी बड़ी घटना घट सकती है. अगर समय रहते पुल पर बने गड्डे को नहीं भरा गया, तो कभी बड़ी दुर्घटना हो सकता है.इस संबंध में ग्रामीणों व दुकानदारों ने बताया कि सड़क व पुल पर नाली का पानी बहते रहता है. इससे दुर्गंध भी निकलते रहता है. दुकानदार एवं आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ रहे बच्चों इसकी सामना करना पड़ रहा है. आंगनबाड़ी भवन के पास सड़क के नीचे कलभट देकर 100 सौ फीट नाली का निर्माण करा दिया जाये, तो नाली का पानी सीधे सोहर मोरहर नदी में जाकर गिरेगा और इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगा.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन