पलामू में एक दिन में तीन मौतों से मचा हड़कंप, दो की सड़क हादसे में गई जान; महिला ने सल्फास खाकर दी जान
प्रतीकात्मक तस्वीर
पलामू जिले में बुधवार को हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है.
पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र के झाबर गांव में ग्रेफाइट कंपनी में काम करने वाले 55 वर्षीय वकील अहमद की कंटेनर की चपेट में आने से मौत हो गयी. अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारियों ने बताया कि वकील अहमद ड्यूटी करने ग्रेफाइट कंपनी गये थे. इसी दौरान कंटेनर से धक्का लग गया. इसके बाद उन्हें एमएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार रात की बतायी जाती है.
आपके शहर में
मोटरसाइकिल की टक्कर से नेपाल उरांव की मौत
दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुवा की है. यहां मोटरसाइकिल के धक्के से 45 वर्षीय नेपाल उरांव की मौत हो गयी. नेपाल उरांव सलतुवा से अपने घर जयनगरा जा रहे थे. इसी दौरान मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गयी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें एमएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. घटना बुधवार देर शाम की है.
ये भी पढ़ें: 100 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम, पलामू के इस इलाके में मछुआरों के लिए नदी ही आजीविका और आस्था का आधार
सल्फास खाने से पुष्पा देवी की मौत, शव पुलिस ने कब्जे में लिया
तीसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया की है. यहां रहने वाली 30 वर्षीय पुष्पा देवी की सल्फास खाने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, घर में आपसी विवाद के बाद बुधवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने गुस्से में सल्फास खा लिया. इसके बाद पुष्पा देवी को एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार शाम उनकी मौत हो गयी.
बिना पोस्टमार्टम शव ले गये थे परिजन, ग्रामीणों ने दी सूचना
मौत के बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये शव लेकर चले गये और अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस रात करीब साढ़े नौ बजे सुआ पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच लाया गया.
तीनों घटनाओं ने पीछे छूटे परिवारों के सामने अचानक दुख और मुश्किलों का पहाड़ खड़ा कर दिया.
ये भी पढ़ें: पलामू में MMDR के विरोध में झामुमो का अभियान तेज, बिल वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा : अविनाश देव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए