पाटन के दुर्गाबाड़ी में रामचरित नह्वान परायण पाठ महायज्ञ व दुर्गापूजा महोत्सव की तैयारी शुरू
दुर्गा मंदिर का प्रतीकात्मक फोटो
पाटन के सकलदीपा स्थित दुर्गाबाड़ी में दुर्गापूजा महोत्सव के 42वें अधिवेशन को लेकर बैठक हुई. इसमें महायज्ञ और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई.
पाटन : पलामू जिला के पाटन प्रखंड के सकलदीपा स्थित दुर्गाबाड़ी में रामचरित नह्वान परायण पाठ महायज्ञ सह दुर्गापूजा महोत्सव के 42वें अधिवेशन को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्रयाग सिंह ने की, जबकि संचालन रामविनय पांडेय ने किया.
आपके शहर में
धूमधाम से महोत्सव आयोजित करने पर हुआ विचार-विमर्श
बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामचरित नह्वान परायण पाठ महायज्ञ सह दुर्गापूजा महोत्सव के 42वें अधिवेशन को धूमधाम से संपन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर समिति के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे.
ये भी पढ़ें: बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज
जन्माष्टमी पर स्थापित होगा हनुमान जी का झंडा
बैठक में महोत्सव को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हनुमान जी का झंडा स्थापित करने का निर्णय लिया गया. समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया.
बैठक में समिति के पदाधिकारी व श्रद्धालु रहे मौजूद
मौके पर कृष्णा पांडेय, महेंद्र पांडेय, मुरारी पांडेय, समिति के कोषाध्यक्ष अरुण पांडेय, उप कोषाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, अजय पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, अर्जुन शर्मा, मिथिलेश शर्मा, नंददेव पांडेय, समिति के मुख्य संरक्षक कृष्ण मोहन पांडेय समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: 100 साल पुरानी परंपरा आज भी कायम, पलामू के इस इलाके में मछुआरों के लिए नदी ही आजीविका और आस्था का आधार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए