बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज

Updated:
विज्ञापन

बैंक कर्मियों की प्रतीकात्मक फोटो

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर सितंबर में दो बार हड़ताल का ऐलान किया है. 11 सितंबर को पहली स्ट्राइक होगी, जबकि 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है. इससे बैंकिंग कामकाज प्रभावित होने की आशंका है.

विज्ञापन

रांची : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने पांच दिवसीय बैंकिंग, प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन सहित अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. अब ऐसे में अगर सरकार वार्ता के लिए आगे नहीं आयी तो सितंबर में बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा. यूनियन के संयुक्त संयोजक एमएम सिंह और मनीष सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर सितंबर में दो बार अलग-अलग मौकों पर हड़ताल की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

11 सितंबर को पहली स्ट्राइक

11 सितंबर को स्ट्राइक होगी. इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है. 11 सितंबर को शुक्रवार है, जिसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी रहेगी. 14 सितंबर को कुछ राज्यों में गणेश चतुर्थी के कारण भी छुट्टी होगी. इसी तरह 26 को चौथा शनिवार और 27 को रविवार की छुट्टी रहेगी. इसके बाद तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे.

ये भी पढ़ें: हर रोज एक बाइक चोरी करता था मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार; रांची में ऐसे चलता था चोरी का खेल

आज शाम 5:15 बजे एक साथ प्रदर्शन

आंदोलन के प्रथम चरण में गुरुवार को अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शन होगा. शाम 5:15 बजे प्रधान टावर के समीप बैंक ऑफ इंडिया, आंचलिक कार्यालय रांची के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे.

इन यूनियनों ने दिया समर्थन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, एआईबीईए, एआईबीओसी, एनसीबीई, एआईबीओ, बीईएफआई, एआईयूएनबीईएफ और एआईयूएनबीओसी ने हड़ताल के समर्थन का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: झारखंड से कोयला ढुलाई पर संकट: जेम पोर्टल पर भुगतान रुका, चालान नहीं कटने से पावर प्लांटों को थम सकती है सप्लाई


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola