विश्रामपुर में नवनिर्मित SDPO कार्यालय का उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी मजबूत

Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मौजूद डीआइजी व अन्य | Prabhat Khabar

विश्रामपुर में नवनिर्मित एसडीपीओ कार्यालय का डीआईजी किशोर कौशल ने उद्घाटन किया. इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी.

विज्ञापन

विश्रामपुर : नवनिर्मित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पलामू प्रक्षेत्र के डीआइजी किशोर कौशल और पलामू एसपी कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इससे पहले कार्यालय में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर डीआइजी किशोर कौशल ने कहा कि नये भवन के निर्माण से पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और आम लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा.

कानून-व्यवस्था में कार्यालय की होगी अहम भूमिका

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में यह कार्यालय महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने बताया कि अभी सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल विश्रामपुर कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे.

ये भी पढ़ें: बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज

पुलिस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्रासिम इंडस्ट्रीज रेहला के इकाई प्रमुख हितेंद्र अवस्थी, जनसंपर्क पदाधिकारी नितेश पांडेय, एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान, विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे, रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ, पांडु थाना प्रभारी विगेश राय, ऊंटारी थाना प्रभारी संतोष गिरी, नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कई गणमान्य लोगों ने भी दर्ज करायी उपस्थिति

इसके अलावा जिला पार्षद विजय रविदास, संजय पांडेय, प्रेम शंकर दुबे, सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय, राजन पांडेय, गोपाल राम, डॉ. जोगी सिंह, मुखिया धर्मेंद्र चौधरी, संजय बैठा, पार्षद सुनील कुमार चौधरी, सोना देवी, शमशेर अंसारी, गोपाल सोनी, प्रद्युम्न सिंह, संजय उपाध्याय, रासबिहारी तिवारी और आलोक शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: हर रोज एक बाइक चोरी करता था मास्टरमाइंड, 8 गिरफ्तार; रांची में ऐसे चलता था चोरी का खेल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola