छह सूत्री मांगों को लेकर JSLPS की महिला कर्मियों का प्रदर्शन, मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

JSLPS की महिला कर्मियों का विरोध : प्रतीकात्मक फोटो

पाटन में जेएसएलपीएस की महिलाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया. मानदेय और बीमा समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है.

विज्ञापन

पाटन: पलामू जिले के पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष JSLPS से जुड़ी महिलाओं ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की. संघ की महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जब तक सरकार मांगों को मान नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि छह सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

ये हैं छह सूत्री मांगें

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उनकी प्रमुख मांगों में मानदेय का डीबीटी के माध्यम से भुगतान, सम्मानजनक मानदेय, कैडरों को 20 लाख रुपये का बीमा, सभी को सरकारी अवकाश का लाभ देना और GCRP को JSLPS के FTI स्टाफ के रूप में समायोजित करना शामिल है.

प्रदर्शन में करुणा कुमारी, आरती देवी, पिंकी देवी समेत दर्जनों सदस्य मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें: बैंक यूनियनों का ऐलान, सितंबर में दो बार देशव्यापी हड़ताल; आज से आंदोलन का आगाज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola