कोलकाता व वाराणसी के लच्छा की अधिक मांग

Updated:
विज्ञापन
कोलकाता व वाराणसी के लच्छा की अधिक मांग

ईद की तैयारी तेज, मेदिनीनगर बाजार में सजी सेवई लच्छा व टोपी की दुकानें

विज्ञापन

ईद की तैयारी तेज, मेदिनीनगर बाजार में सजी सेवई लच्छा व टोपी की दुकानें इत्र, कपड़े व जूते-चप्पल की खरीदारी में जुटे लोग प्रतिनिधि, मेदिनीनगर इस्लाम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद नजदीक आते ही जिले में इसकी तैयारियां तेज हो गयी हैं. रमजान माह के समापन के बाद ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की तैयारी में जुट गये हैं. जिले के हाट-बाजारों में ईद से जुड़े सामान की दुकानें सज गयी हैं. लोग अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के छोटी मस्जिद रोड स्थित बाजार में ईद को लेकर विशेष रौनक देखी जा रही है. यहां आधा दर्जन से अधिक सेवई लच्छा की दुकानें सजायी गयी हैं. दुकानों में कोलकाता, वाराणसी, पटना, इलाहाबाद और गया के अलावा स्थानीय स्तर पर बने सेवई लच्छा ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. दुकानदार मोहम्मद अलाउदीन राइन व परवेज उर्फ लड्डू ने बताया कि कोलकाता और वाराणसी के लच्छा की मांग सबसे अधिक है. शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी करने आ रहे हैं. आर्थिक रूप से संपन्न लोग उच्च गुणवत्ता वाले सेवई लच्छा खरीद रहे हैं, जबकि मध्यम वर्ग के लोग पटना और गया में बने लच्छा की खरीदारी कर रहे हैं. इसी तरह बाजार में विभिन्न देशों के नाम पर टोपी की बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है. गौहर बुक डिपो के मिंटू भाई ने बताया कि अफगानी, तालिबानी, बांग्लादेशी और पाकिस्तानी टोपी की मांग अधिक है. बाजार में 10 रुपये से लेकर 350 रुपये तक की टोपी उपलब्ध है. इसके अलावा विभिन्न प्रकार के इत्र भी दुकानों में उपलब्ध हैं. 20 रुपये से लेकर 700 रुपये तक के इत्र की बिक्री हो रही है. आदूल कादरी, अजमल और मीना इत्र की खुशबू लोगों को आकर्षित कर रही है. ईद पर्व को लेकर कपड़ा, रेडीमेड और जूता-चप्पल की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है. खरीदार अपने परिवार के लिए कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदने में जुटे हैं, जिससे बाजारों में त्योहार की रौनक साफ नजर आ रही है. बाजार भाव कोलकाता का दूध फेनी सेवई : 200 से 300 प्रति किलो पटना का सेवई : 150 प्रति किलो वाराणसी का गुलफाम सेवई : 140 रुपये प्रति किलो हल्दीराम का सेवई : 120 से 250 रुपये पैकेट सोना दुधफेनी सेवई : 120 से 240 रुपये पैकेट लोक सेवई : 100 रुपये प्रति किलो अफगानी टोपी : 180 तालिबानी टोपी : 150 पकिस्तानी टोपी : 100 बंगलादेशी टोपी : 180 बरेली का बरकाती टोपी : 350 सुडानी टोपी :160 इंडोनेशिया टोपी : 140 तुर्की टोपी : 80 हिंदुस्तानी टोपी : 10 इत्र आदुल कादरी : 350 से 700 अजमल मीना इत्र : 450

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola