सुदना अटल मोहल्ला क्लिनिक में स्वास्थ्य कर्मियों ने जलाया दवा

Published by : DEEPAK Updated At : 09 Jul 2025 10:46 PM

विज्ञापन

सुदना अटल मोहल्ला क्लिनिक में स्वास्थ्य कर्मियों ने जलायी दवा

विज्ञापन

मेदिनीनगर. स्वास्थ्य विभाग शहरी क्षेत्र में कई जगहों पर अटल मोहल्ला क्लिनिक संचालित किया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब असहायों को मोहल्ला में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है. अटल मोहल्ला क्लिनिक में मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शहर के वार्ड संख्या दो के सुदना अघोर आश्रम रोड स्थित वार्ड विकास केंद्र सह सामुदायिक भवन में अटल मोहल्ला क्लिनिक संचालित है. बुधवार की शाम में स्वास्थ्य कर्मियों ने केंद्र के बाहर दवा को जला दिया. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य कर्मियों के इस हरकत का विरोध किया. लोगों का आरोप है कि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिंह के प्रभार से हटते ही स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा आग के हवाले कर दिया. आरोप है कि साजिश के तहत ही दवा का पाउच जलाया गया है. उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषी चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग डीसी से की है. लोगों का आरोप है कि पिछले दिनों पलामू में नकली दवा की आपूर्ति की गयी थी. स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाओं को जिले के कई सीएचसी व स्वास्थ्य केंद्रों में भी भेज दिया था. स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर किया कि हो सकता है आपूर्ति किये गये नकली दवाओं को ही स्वास्थ्य कर्मियों ने आग के हवाले कर दिया है. अटल क्लिनिक का संचालन भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है. पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola