लक्ष्य हासिल करने के लिए परिश्रम जरूरी : विधायक

Updated at : 30 Mar 2026 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
लक्ष्य हासिल करने के लिए परिश्रम जरूरी : विधायक

लक्ष्य हासिल करने के लिए परिश्रम जरूरी : विधायक

विज्ञापन

हुसैनाबाद. शहर के जपला-छत्तरपुर रोड़ नहर मोड़ के समीप धरहरा जपला स्थित समता विद्यालय में परीक्षा परिणाम सह वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्य डॉ अक्षय कुमार चौहान ने किया. संतोष मिश्रा व राहुल कुमार चौहान ने संयुक्त रूप से संचालन किया. उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह यादव, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती , प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संरक्षक अविनाश वर्मा,जिला अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, वार्ड पार्षद उमा देवी, अभिमन्यु कुमार ,संगीता कुमारी,पंसस सुमन कुमारी आदि ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी. अतिथियों ने परीक्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल, प्रतीक, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया. मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है. लक्ष्य हासिल करने के लिए सतत परिश्रम अति आवश्यक है. नपं अध्यक्ष अजय भारती ने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola