वगठित निगम बोर्ड की पहली बैठक, 58.35 करोड़ का बजट पारित

Updated:
विज्ञापन
वगठित निगम बोर्ड की पहली बैठक, 58.35 करोड़ का बजट पारित

वगठित निगम बोर्ड की पहली बैठक, 58.35 करोड़ का बजट पारित

विज्ञापन

आय-व्यय पर विस्तृत चर्चा, पूंजीगत आय 44.10 करोड़ का लक्ष्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर सोमवार को नगर निगम सभागार में नवगठित निगम बोर्ड की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता मेयर अरुणा शंकर ने की, जबकि संचालन डीडीसी सह प्रभारी नगर आयुक्त मोहम्मद जावेद हुसैन ने किया. इस मौके पर विधायक आलोक चौरसिया बतौर अतिथि उपस्थित रहे. बैठक में निर्धारित एजेंडा के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट पर विस्तार से चर्चा की गयी. चर्चा के बाद 58 करोड़ 35 लाख 69 हजार 678 रुपये का बजट पारित किया गया. इसमें आय के अनुरूप 58 करोड़ 34 लाख 99 हजार रुपये विभिन्न कार्यों में खर्च करने का प्रावधान रखा गया है. आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 44 करोड़ 10 लाख 25 हजार रुपये पूंजीगत आय तथा 14 करोड़ 25 लाख 44 हजार 678 रुपये राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बैठक के दौरान मेयर ने पिछले निगम बोर्ड के भंग होने के बाद अब तक के आय-व्यय का विवरण भी मांगा. अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 24 करोड़ 35 लाख 80 हजार 666 रुपये आय का लक्ष्य था, जबकि 34 करोड़ 66 लाख 91 हजार 781 रुपये खर्च किये गये. वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 में 68 करोड़ 7 लाख 72 हजार 708 रुपये आय का लक्ष्य रखा गया था, जबकि 62 करोड़ 68 लाख 54 हजार रुपये खर्च का प्रावधान था. दिसंबर तक 20 करोड़ 38 लाख 75 हजार 911 रुपये की आय हुई और 34 करोड़ 50 लाख 10 हजार 379 रुपये खर्च किये गये. बैठक में मेयर व डिप्टी मेयर कार्यालय के लिए फर्नीचर, अलमारी, एसी, कंप्यूटर, प्रिंटर व फोटो कॉपी मशीन तथा वार्ड पार्षद कक्ष में आवश्यक संसाधनों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी. साथ ही कॉमन एरिया में ठंडा पानी और चाय-कॉफी मशीन लगाने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा चौधराना बाजार स्थित दुकानों का किराया चार रुपये प्रति वर्गफुट निर्धारित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. प्रभारी नगर आयुक्त ने बताया कि इस संबंध में सरकार की गाइडलाइन के अनुसार निर्णय लिया जायेगा. बैठक में डिप्टी मेयर मनोज सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा सहित निगम के सभी 35 वार्ड पार्षद और कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola