जेल परिसर में कानूनी सहायता शिविर, कैदियों के परिजनों को मिली जानकारी

Updated:
विज्ञापन
जेल परिसर में कानूनी सहायता शिविर, कैदियों के परिजनों को मिली जानकारी

जेल परिसर में कानूनी सहायता शिविर, कैदियों के परिजनों को मिली जानकारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नालसा के निर्देश एवं पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राम शर्मा के आदेश पर जेल परिसर में कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर नालसा स्पृहा योजना के तहत लगाया गया. शिविर के दौरान जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंचे उनके परिजनों व रिश्तेदारों को कानूनी सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है. पीएलवी टीम लीडर विनय प्रसाद ने बताया कि बंदियों को मुफ्त कानूनी सहायता, परामर्श तथा मुकदमों की पैरवी के लिए वकील उपलब्ध कराने का प्रावधान है. साथ ही जेल में भी पीएलवी की नियुक्ति की गयी है, जिससे कैदी आवश्यक सहायता लेकर जमानत की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. पीएलवी प्रमोद रंजन दास गुप्ता ने कहा कि डालसा कैदियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श और पुनर्वास की दिशा में कार्य कर रहा है. इस पहल से कैदियों की सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक कमजोरियों को कम करने में मदद मिलेगी तथा उन्हें दोबारा अपराध से दूर रखने के लिए जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola