ePaper

झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : कल से चलने लगेगी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, वीडी राम ने कही ये बात

Updated at : 13 Dec 2023 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर : कल से चलने लगेगी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, वीडी राम ने कही ये बात

Indian Railways News|IRCTC Latest Update|सांसद वीडी राम ने रेल मंत्री और रेलवे अधिकारियों से कई बार पत्राचार भी किया. हर बार रेलवे के अधिकारियों से अपील की गई कि वे हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रखें, ताकि झारखंड के लोगों को दिल्ली जाने में सहूलियत हो.

विज्ञापन

Indian Railways News|IRCTC Latest Update|झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. खासकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए. रांची के हटिया स्टेशन से दिल्ली के आनंद विहार जंक्सन तक चलने वाली ट्रेन को एक मार्च 2024 तक रद्द कर दिया गया था. अब यह ट्रेन गुरुवार (14 दिसंबर) से पहले ही तरह चलने लगेगी. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार (13 दिसंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 12873/12874 हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन 14 दिसंबर से फिर से शुरू हो जाएगी. इस ट्रेन को चार दिसंबर को ही एक मार्च 2024 तक रद्द करने का ऐलान रेलवे की ओर से किया गया था. वीडी राम ने बताया कि रेलवे हर साल ठंड के मौसम में कुहासे की वजह से इस ट्रेन को तीन महीने के लिए रद्द कर देता है. इस साल भी इस ट्रेन को रद्द करने की बात कही गई थी, लेकिन अब इस फैसले को बदल दिया गया है.

मार्च तक के लिए रद्द थी झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन

झारखंड के सांसद ने बताया कि ट्रेनों को रद्द करने का फैसला रेलवे बोर्ड की ओर से लिया जाता है. सात दिसंबर 2023 को इस संबंध में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जया वर्मा सिन्हा से उन्होंने मुलाकात की और झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन के रद्द होने की वजह से क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों को होने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए ट्रेन का परिचालन जारी रखने की अपील की.

Also Read: दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, झारखंड के मुरी में करीब आधा घंटा खड़ी रही ट्रेन

वीडी राम ने रेल मंत्री से भी किया पत्राचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पलामू संसदीय सीट से लोकसभा सदस्य वीडी राम ने इस संबंध में रेल मंत्री और रेलवे के अधिकारियों से कई बार पत्राचार भी किया. हर बार रेलवे के अधिकारियों से अपील की गई कि वे हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन जारी रखें, ताकि झारखंड के लोगों को दिल्ली जाने में सहूलियत हो. रेलवे ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है और अब रेल से यात्रा करने वाले इस क्षत्र के लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola