बैंक से 64 लाख लूट के मामले में गया व झारखंड के डालटेनगंज से चार गिरफ्तार
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 Aug 2020 12:03 AM
बैंक से 64 लाख लूट के मामले में गया व झारखंड के डालटेनगंज से चार गिरफ्तार
डालटेनगंज : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के जिनोरिया स्थित इंडियन बैंक से 64 लाख रुपये लूट के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने गया और झारखंड के डालटेनगंज में छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. हालांकि गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद पुलिस की टीम ने गया के बाराचट्टी पुलिस के सहयोग से खरने गांव से विनोद यादव को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गये विनोद को औरंगाबाद पुलिस आवश्यक पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी है. इधर, सूत्रों से पता चला कि झारखंड के डालटेनगंज में पुलिस ने छापेमारी कर बैंक लूट कांड के मुख्य सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. यह भी पता चला कि लूट के कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं. ज्ञात हो कि विगत गुरुवार को इंडियन बैंक से 69 लाख रुपये बाइक सवार आठ अपराधियों ने लूट लिए थे. घटना से संबंधित प्राथमिकी बैंक मैनेजर द्वारा दाउदनगर थाने में दर्ज करायी गयी थी, जिसमें 69 लाख की बजाय 64 लाख रुपये लूटने की बात कही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










